मेरा यार मुझसे
रूठ गया
मुझ को अकेला
छोड़ गया
नज़रों से ओझल
हो गया
दिल को बोझिल
कर गया
जाने कहाँ वो
खो गया
दिल गम में
मेरा डूब गया
मिला कर हाथ
में हाथ
निकले थे सफ़र
में साथ
खुद आगे निकल
गया
पीछे मुझ को
छोड़ गया
बावफा, बेवफा हो गया
जुदा मुझ से
हो गया
हसरत अधूरी रह
गयी
चाहत भी पूरी
ना हुई
वादे तोड़े, नाते
तोड़े
तोड़ी कसमें सारी
मुझ को तो
छोड़ा सो छोड़ा
छोडी दुनिया सारी
किस से करूँ
शिकवा
किस से करूँ
शिकायत
दिल देने वाला
ही
दिल तोड़ गया
निरंतर खोज रहा
हूँ उसको
जो मुझ से
रुस्वां हो गया
मेरा यार मुझसे
रूठ गया
मुझ को अकेला
छोड़ गया
No comments:
Post a Comment